मितानिनों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताए स्वास्थ्य समस्या और उसका निदान, स्वस्थ्य सम्मेलन का आयोजन, विभागीय समस्याओं से कराया अधिकारियों को अवगत

पाटन। पाटन के मंडी प्रांगण में मंगलवार को स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमे पाटन ब्लॉक के सभी 112 ग्राम पंचायत के कुल 498 मितानिन 23 मितानिन ट्रेनर शामिल हुवे। ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एव पोषण समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत दुर्ग के अध्यक्ष श्रीमतीं शालिनी यादव थी। अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी आशीष वर्मा ने की। विशेष अतिथि के रूप में जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी, विधायक प्रतिनिधि राजाराम गहिरवार मौजूद थे। सीएमएचओ डॉ जे पी मेश्राम, मितानिन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ सीबीएस बंजारे ने हितग्राहीमूलक योजनाओं से मितानिनों को अवगत कराया। इस सम्मेलन में विभिन्न विभागों से

स्वास्थ्य विभाग सबंधित आवेदन 72, जनपद पंचायत से सम्बंधित आवेदन 52, महिला बाल विकास से सम्बंधित 120, शिक्षा विभाग के लिए 01आवेदन इस सम्मेलन में आये। जिससे अतिथियों को अवगत कराया गया है।

मितानिनों ने समस्याओं के बारे में बताया कि शासकीय अस्पताल में जो डॉक्टर सेवा दे रहे है वो शासकीय अस्पताल से दवाई मिले इसे लिखना चाहिए। जबकि मरीजों के परिजनों को हमेशा बाहर के निजी मेडिकल से दवाई लेनी पड़ रही है। संचालन पंचायत समन्वयक स्वस्थ्य तुलसी निषाद ने किया। आभार ब्लॉक समन्वयक नारायण चन्द्राकर ने किया। इस कार्यक्रम में बीएमओ डॉ आशीष शर्मा, सरिता साहू, कुमारी सिन्हा, नीता साहू, पार्वती ठाकुर, नूतन धरमगुड़ी, सहित अन्य मौजूद थे।