विधायक अंबिका मरकाम ने सियादेही में सेन समाज सामुदायिक भवन हेतु साढ़े 6 लाख देने की घोषणा की

नगरी/ सिहावा,बेलरगांव।सर्व सेन समाज जिला धमतरी एवं तहसील कुकरेल के पदाधिकारियों का संयुक्त प्रतिनिधि मंडल आज विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम से उनके निवास पहुंच कर सौजन्य मुलाकात किया। इस दौरान ग्राम सियादेही में सामाजिक सामुदायिक भवन निर्माण हेतु मांगपत्र सौंपा। जिस पर विधायक ने साढ़े 6 लाख रुपए देने की घोषणा की।
गुरुवार को सर्व सेन समाज जिला धमतरी के जिलाध्यक्ष धनसिंह सेन के नेतृत्व में संरक्षक मोहित सेन, प्रदेश प्रतिनिधि रामगोपाल सेन, जिला सचिव भगवानी राम शांडिल्य, प्रवक्ता खेमलाल कौशिक, जिला मीडिया प्रभारी रूपेंद्र भारद्वाज,सर्व सेन समाज तहसील कुकरेल क्षेत्र के संरक्षक रमन सेन, अध्यक्ष ईश्वर सेन, उपाध्यक्ष सितम सेन, सचिव शिवराम सेन, सेलून संघ अध्यक्ष सुरेश सेन सहित 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल 12 बजे सिहावा विधानसभा क्षेत्र के विधायक कार्यालय नगरी पहुंचे। जहां विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। जिसके बाद सर्व सेन समाज तहसील कुकरेल क्षेत्र के ग्राम सियादेही में ग्राम पंचायत द्वारा आरक्षित 5डिसमिल भूमि में सेन समाज सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 10 लाख रूपए स्वीकृत करने मांग पत्र सौंपा। जिस पर विधायक श्रीमती मरकाम ने सहानुभूतिपूर्वक मांग को सुनकर साढ़े 6 लाख रुपए देने की घोषणा की। जिस पर प्रतिनिधि मंडल ने ताली बजाकर आभार जताते हुए शीघ्र राशि स्वीकृत कर भूमिपूजन के लिए आमंत्रित किया। इस बीच करीब एक घंटे तक विधायक से सार्थक चर्चा हुई। बाद में प्रतिनिधिमंडल ने जनपद पंचायत मगरलोड अंतर्गत बोरसी क्षेत्र की जनपद सदस्य दुर्गेश नंदिनी साहू से भी मुलाकात की। उन्होंने समाज के पदाधिकारियों का गमछा भेंटकर सम्मान किया।