पंडरिया।नगर के सामुदायिक भवन में गत दिनों ‘सुशासन तिहार’ का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, पंडरिया की होनहार छात्रा करिश्मा साहू को उत्कृष्ट विधायक भावना बोहरा ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। विधायक श्रीमती बोहरा ने छात्रा को बधाई देते हुए आगे भी खूब पढ़ाई कर अपने माता-पिता और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
उल्लेखनीय है कि करिश्मा साहू ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 90.40% अंक प्राप्त किए हैं और अपने विद्यालय तथा जिले को गौरवान्वित किया है। इसके अलावा, उन्होंने राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस, कला उत्सव, खेलकूद (खो-खो प्रतियोगिता), ओलंपियाड, गणित-विज्ञान प्रतिस्पर्धा, स्काउट-गाइड, सड़क सुरक्षा अभियान और विभिन्न अन्य शैक्षिक गतिविधियों में हिस्सा लेकर प्रथम स्थान प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इस सम्मान समारोह के अवसर पर उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा के साथ जनपद पंचायत अध्यक्ष नंदनी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष मंजुला देवी कुर्रे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एम. के. गुप्ता, प्राचार्य विकास शुक्ला, खंड श्रोत समन्वयक राममुरारी यादव, ए बी ओ अवनीश जायसवाल व्याख्याता गीता राम साहू, संतोष कुमार साहू , ऋषभ शुक्ला सहित कई जनप्रतिनिधि, अभिभावक, नगरवासी और बड़ी संख्या में मेधावी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।







