पंडरिया।विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर गुरुवार शाम ग्राम कुण्डा में मिस्त्री संघ द्वारा एवं ग्राम बनिया कुबा में श्री राधे समिति द्वारा आयोजित भव्य विश्वकर्मा जयंती समारोह कार्यक्रम में पंडरिया विधायक भावना बोहरा शामिल हुई।
कार्यक्रम में पहुंचने पर विधायक भावना का आयोजन समितियों द्वारा आतिशबाजी एवं पुष्प वर्षा कर ऐतिहासिक स्वागत किया गया।विधायक ने भगवान विश्वकर्मा का विधिवत पूजा अर्चना कर समस्त ग्रामवासियों को विश्वकर्मा जयंती एवं गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी।

वहीं कुण्डा में मिस्त्री संघ द्वारा आयोजित विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य क्षेत्रीय छत्तीसगढ़ी संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन आयोजित था। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भावना बोहरा शामिल हुई।इस दौरान कार्यक्रम स्थल में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम के तहत दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य दीर्घायु की कामना की।

उन्होंने कहा राष्ट्र के प्रति समर्पण और जनता के प्रति प्रधानमंत्री की संवेदना हम सभी करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है।
भगवान विश्वकर्मा दुनिया के पहले इंजीनियर –
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए विधायक भावना बोहरा ने कहा भगवान विश्वकर्मा दुनिया के पहले इंजीनियर सृष्टि के निर्माता और देवताओं के वास्तुकार है उनके आशीर्वाद से ही निर्माण और सृजन का कार्य संभव होता है।

उन्होंने कहा कि मिस्त्री समाज श्रमिक समाज हमारे समाज की रीढ़ है।आपके हाथों में हुनर है,मेहनत और ईमानदारी है।आपके श्रम से ही गांव शहर और प्रदेश का विकास होता है। श्रम कौशल और सृजन का सम्मान करना ही सच्ची विश्वकर्मा पूजा है। भावना बोहरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मार्गदर्शन में श्रमिको के कल्याण के लिए लगातार योजनाएं चलाई जा रही हैं। विश्वकर्मा समाज को सशक्त बनाना,उन्हें प्रशिक्षण और सम्मान देना हमारी सरकार की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता कुण्डा मण्डल के पदाधिकारीगण एवं पंचायत प्रतिनिधि आयोजन समिति के सदस्य गण ग्रामवासी क्षेत्रवासी बड़ी में उपस्थित रहे।






