विधायक भावना बोहरा ने गुरुवार सुबह नगर के विकास कार्यो का किया औचक निरीक्षण…गुणवत्तापूर्ण निर्माण के निर्देश दिए

पंडरिया।पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने गुरुवार सुबह की शुरुआत जनता के बीच नगर के विकास कार्यों के निरीक्षण के लिए निकल पड़े।तथा नगर में विकास की रफ्तार की जांच हर गली और हर वार्ड में घूमकर किया।विधायक श्रीमती बोहरा ने नगर पालिका परिषद पंडरिया के विभिन्न वार्डों का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया और कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गति, पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिससे प्रत्येक विकास कार्य का लाभ समय पर आमजन तक पहुँच सके।उन्होंने कहा कि पंडरिया नगर को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए जनाकांक्षाओं के अनुरूप वे सतत प्रयासरत हैं।

विगत ढाई वर्षों से अधिक के समय में जनभागीदारी और भाजपा सरकार की नीतियों से पंडरिया नगर में बहुप्रतीक्षित विकास कार्य पूरे हुए हैं।उन्होंने कहा कि सभी नगरवासियों के सहयोग, मार्गदर्शन और विश्वास से विकास की यह गति निरंतर आगे बढ़ती रहेगी।इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मंजुला देवी कुर्रे , उपाध्यक्ष सुमित तिवारी, पार्षद नरोत्तम साहू , अनुराग ठाकुर, बालमुकुंद धुरी, श्यामा चरण बंजारे, नरायण माली, श्रवण डाहिरे , एल्डरमैन झय कुमार चंद्रवंशी, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।