विधायक भावना बोहरा ने दिया क्षेत्रवासियों को करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात, किया भूमि पूजन


पंडरिया । पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने मंगलवार को क्षेत्र में करोड़ों के विकास कार्य का लोकार्पण व भूमिपूजन किया गया।श्रीमती बोहरा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास ही हमारे विकसित भारत का आधार है। सड़क,बिजली,पानी जैसे मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करने के लिए 1 वर्षों में डबल इंजन भाजपा सरकार द्वारा अभूतपूर्व उपलब्धियां अर्जित की है और आगे भी यह विकास यात्रा दोगुनी रफ्तार से जारी रहेगी।इस दौरान बैगा पारंपरिक नृत्य एवं पगड़ी पहनाकर  विधायक का भव्य स्वागत किया गया।

ग्राम भाकुर में क्षेत्रवासियों के साथ पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कुल 73 लाख 63 हजार रुपये के सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस दौरान भाकुर में 10 लाख 39 हजार, मजगांव में 14 लाख 14 हजार, घोघरा खुर्द में 13 लाख 56 हजार, भेलकी में 14 लाख 98 हजार, देवसरा में 09 लाख 04 हजार एवं खाम्ही में 11 लाख 52 हजार रुपये के सीसी रोड निर्माण कार्य लोकार्पण तथा सरईसत में सामुदायिक भवन-12 लाख,सीसी रोड 5 लाख,सास्कृतिक भवन-3 लाख,नाली निर्माण-5 लाख, नाली निर्माण-5.00 लाख,नाली निर्माण7.00 लाख कुल 37.00 लाख रुपये,गागपुर में 33/11 के व्ही. उपकेन्द्र निर्माण, मुख्यमंत्री विद्युत प्रवाह योजनांतर्गत ग्राम – गांगपुर (बिरमपुर)में लागत राशि – 239 लाख रू.लोकार्पण किया। पंडरिया विधायक भावना बोहरा,जनपद अध्यक्ष समुंद सेवाराम कुर्रे की अध्यक्षता व गजपाल साहू ,मंडल अध्यक्ष (भाजपा), पंडरिया,रसपाल सिंह टेकाम सरपंच, ग्राम पंचायत गांगपुर के विशिष्ट आतिथ्य में भूमिपूजन व लोकार्पण कार्य संपन्न हुआ।इस अवसर पर विरेंद्र शर्मा,खेमसिंह ठाकुर, नवल पांडेय,उत्तम मसकोले, रितेश ठाकुर, विशाल शर्मा, कल्याण सिंह ठाकुर, रतिराम भट्ट, चंद्रकुमार सोनी,कृष्णा कुंभकार,संजय जैन,श्रीमती सुमिर पुसाम ,बसंत बाटिया ,संतोष श्रीवास ,दीपक सलुजा दशरथ कुंभकार,यशवंत श्रीवास,पुरन राजपूत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं  आसपास के क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।