पंडरिया।नगर में सामाजिक समरसता और सौहार्द का अनुपम दृश्य उस समय देखने को मिला जब प्रेस क्लब द्वारा नगर के इतिहास में पहली बार होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन न केवल पत्रकारों की एकजुटता का प्रतीक बना, बल्कि समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर जोड़ने में भी सफल रहा। कार्यक्रम का आयोजन नगर के विप्र भवन में किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों और समाज प्रमुखों की उपस्थिति रही।

इस गरिमामय आयोजन में क्षेत्र की विधायक भावना बोहरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष मंजुला देवी कुर्रे ने की,जबकि जनपद अध्यक्ष नंदनी साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। समारोह में साहू समाज, ब्राह्मण समाज,सतनामी समाज, गुप्ता समाज,सिख समाज, जायसवाल समाज,क्षत्रिय समाज सहित अन्य समाजों के अध्यक्ष,गणमान्य नागरिक एवं सभ्रांत परिवारों की महिलाएं भी शामिल हुईं। सभी ने गुलाल और फूलों की पंखुड़ियों से शालीन होली खेलते हुए एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक भावना बोहरा ने प्रेस क्लब भवन निर्माण हेतु विधायक निधि से 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष मंजुला देवी कुर्रे ने 1 लाख रुपये का सामान देने की घोषणा कर प्रेस क्लब को सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम ने आपसी भाईचारे,सौहार्द और सकारात्मक संवाद का सशक्त संदेश दिया।






