पंडरिया।विधायक भावना बोहरा ने सोमवार को नगर में नए विश्राम गृह भवन का भूमि पूजन कर नगर के सभी गणेश प्रतिमाओं के पंडालों में दर्शन किया।उनके द्वारा नगर के विश्राम गृह परिसर में 1 करोड़ 37 लाख 54 हजार की लागत से नवीन विश्राम गृह निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया।जिससे नगर में सुविधा बढ़ेगी।बहुत लंबे समय से विश्राम गृह में भवन निर्माण व सुविधाएं बढ़ाने की मांग हो रही थी,जो अब पूरी हो हुई है।नगर के विश्राम गृह में केवल दो ही कमरे थे, जिसके चलते जनप्रतिनिधि व अधिकारियों सहित आम लोगो को सुविधा नहीं मिल पाती थी।

इस दौरान श्रीमती बोहरा ने कहा कि पंडरिया विधानसभा को विकास की नई पहचान दिलाना हमारा संकल्प है। क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, अधोसंरचना और नागरिक सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ निरंतर गति मिल रही है। जनता की आवश्यकता और क्षेत्र की प्राथमिकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाना ही हमारा प्रमुख उद्देश्य है। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं नगर पालिका पंडरिया के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
गणेश पंडाल जाकर किया दर्शन-विधायक श्रीमती बोहरा ने नगर के नगर के सभी गणेश पंडालों में दर्शन कर पूजा अर्चना की।इस दौरान उन्होंने नगर के शनि मंदिर,महामाया चौक,कुशाल्बन्द पारा,नया बस स्टैंड,बुनियादी स्कूल, मोदेराम चौक, बैरागपारा,दुर्ज़ाबन्द पारा,गोपीबंद पारा सहित सभी मोहल्लों में भ्रमण कर गणेश प्रतिमा का दर्शन कर पूजा अर्चना की।उन्होंने विधान सभा सहित पूरे छत्तीसगढ़ वासियों के लोगो के लिए सुख समृद्धि की कामना की।साथ ही सभी गणेश पंडालों में समिति के लोगों तथा श्रद्धालुओं से भेंट की।








