विधायक भावना ने नगर पालिका परिषद,पंडरिया अंतर्गत नवीन वाहनों एवं उपकरणों का लोकार्पण


पंडरिया नगर की समृद्धि और विकास हमारी प्रथम प्राथमिकता–भावना बोहरा
पंडरिया -विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया नगर की समृद्धि और विकास हमारी प्राथमिकता है। इसी क्रम में आज पंडरिया नगर में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ कर स्वस्थ पंडरिया के निर्माण हेतु लगभग 93 लाख रुपए से क्रय किये गए वाहनों एवं उपकरणों का लोकार्पण कर जनता की सेवा में समर्पित  किया।नगर को स्वच्छ बनाने एवं रोजाना निकलने वाले कचरों का प्रबंधन सुचारू रूप से करने के लिए इन सभी वाहनों और उपकरणों से पंडरिया नगर को स्वच्छ रखने तथा नगर को कचरा मुक्त बनाने के हमारे संकल्प को बल मिलेगा।हमारे इस प्रयास में नगरवासियों का भी बहुमूल्य सहयोग हमें अपेक्षित है और  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान और  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में आमजनों की सार्वजानिक भागीदारी से हम पंडरिया नगर को एक नया स्वरुप देंगे।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मंजुला देवी कुर्रे, उपाध्यक्ष सुमित तिवारी, समस्त पार्षद, नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी,भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे।