विधायक ने किया नवीन गोंडवाना सामुदायिक भवन का भुमिपूजन, सामाजिक परिचर्चा में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए क्षेत्रीय विधायक संतराम नेताम

आशीष दास

कोंडागांव/विश्रामपुरी । बड़ेराजपुर ब्लाक के उपखंड मुख्यालय पारोंड में गोंडवाना समाज समन्वय समिति के तत्वाधान में एक दिवसीय सामाजिक, बौद्धिक, सांस्कृतिक परिचर्चा कार्यक्रम दिनांक 08 मई रविवार को आयोजित किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि केशकाल विधायक संतराम नेताम शरीक हुए।

इस मौके पर अतिथियों को स्वागत जमाजम माटी मंदरी रेला पाटा के साथ जुना गोटूल पारोंड के युवाओं एवं समाज के प्रतिनिधियों के द्वारा हल्दी चावल का तिलक लगा कर किया गया। स्वागत के पश्चात विधायक द्वारा उपखंड मुख्यालय में नवीन गोंडवाना सामुदायिक भवन का भूमि पूजन किया गया।

परिचर्चा कार्यक्रम की शुरुआत उपखंड क्षेत्र के समाज प्रमुखों एवं क्षेत्र के गायता, पटेल, पुजारियों के द्वारा बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर की गई। परिचर्चा की कड़ी में कार्यक्रम में उपस्थित फूलसिंह मरकाम पूर्व संभागीय सचिव के द्वारा बस्तर संभाग के सामाजिक संविधान की प्रस्तावना को वाचन किया गया। इसी प्रकार उपस्थित समाज प्रमुखों के द्वारा अपनी अपनी विचार रखा गया।

परिचर्चा कार्यक्रम के मुख्यातिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक संतराम नेताम अध्यक्षता किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज को अगर एक सूत्र में रहना है तो परिचर्चा कार्यक्रम होते रहना चाहिए और ये तो एक दिवसीय कार्यकम था बल्कि यह तीन दिवसीय होना चाहिए। आगामी तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन का पूरा खर्च मेरे ओर से रहेगा।

मौके पर पूर्व विधायक सेवक राम नेताम ने कहा कि समाज में पूर्वज से चली आ रही रीति नीति परम्परा को अगर बचाए रखना है तो समाज के हर व्यक्ति को ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होने कि आवश्यकता है जब तक नहीं होंगे तब तक समाज की नियम कानून को कैसे जान पाएंगे?

कार्यक्रम के अंत में सरपंच रामेश्वरी मरकाम के द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया।

मंच संचालन संतु मरकाम, लक्ष्मण मरकाम के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर पंचू नेताम, हीरालाल नेताम, सरपंच प्रतिनिधि आमगांव, लिहागांव मिथलेश नेताम, जगनाथ मरकाम, चिंदू लाल मरकाम, टिशो नेताम, मंशा मंडावी, मिती राम मरकाम, मानसाय नेताम, शिवजी मंडावी, राज मन मरकाम सहित ग्रामीण युवा, महिला, एवं पुरुष मौजूद रहे।