पुलगांव में विधायक गजेंद्र यादव ने लगाया चौपाल,जनमानस से की भेंट मुलाकात

संजय साहू
अंडा। विधायक गजेंद्र यादव ने पुलगांव में चौपाल लगाकर आम जनमानस से भेंट मुलाकात की वहां के नागरिकों ने वार्ड में हो रही समस्याओं से अवगत कराया ।

सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मीकांत दुबे ने बताया कि रविवार का दिन पुलगांव वालों के लिए खास दिन था अपने शहर के विधायक को अपने बीच पाकर लोग काफी उत्साहित थे आम जनता मानस के बीच खाट (खटिया ) लगाकर यादव ने बारी-बारी से सभी की समस्या सुनी एवं संबंधित विभाग को निराकरण के आदेश भी दिए वार्ड वासी ने महतारी वन्दन योजना , पट्टा वितरण, सड़क नाली की समस्या, एवं आदिवासी समाज ने भवन नहीं होने पर आ रही परेशानी से अवगत कराया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लक्ष्मीकांत दुबे कृष्णा निर्मलकर आशुतोष यादव ओमप्रकाश , मनोहर यादव ,ऋषभ दुबे भीखम यादव ,पिंटू मांडवी, संजू साहू, दिनेश यादव ,गोकुल साहू ,सतीश साहू सुदामा यादव , अस्वनी निषाद, कपिल निषाद, रामेश्वरी नेताम, हुलेश साहू अनिता बाई ,अष्टोरा बाई ,मोनिका दुबे ,वीणा देशमुख, झरना साहू विदेशी नेताम ,गनपत साहू ,दीपक, जय ,हेमंत साहू एवम काफी सख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।