डोंगरगढ़ में विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने जगह-जगह फहराया तिरंगा

केशव साहू
डोंगरगढ़। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डोंगरगढ़ विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल ने क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर तिरंगा फहराकर देश की आन-बान-शान का सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने डोंगरगढ़, गोलबाजार, स्वामी आत्मानंद स्कूल एवं अन्नपूर्णा सोसायटी सहित विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई और देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी नागरिकों से देश और क्षेत्र के विकास में अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, नागरिक, शिक्षक, विद्यार्थी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।