विधायक ने किया ब्यूटी पार्लर का उद्घाटन, कहा – “नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम”


नगरी/सिहावा,बेलरगांव।नगर पंचायत नगरी के वार्ड क्रमांक 6  में आज एक नए ब्यूटी पार्लर का भव्य उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा उपाध्यक्ष विकास बोहरा नगरी एसडीएम प्रीति दुर्गम जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत के पार्षद  सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह में महिलाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

विधायक ने फीता काटकर उद्घाटन करते हुए कहा कि यह ब्यूटी पार्लर न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगा, बल्कि उन्हें रोजगार के नए अवसर भी प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि आज की नारी केवल घर तक सीमित नहीं है, बल्कि वह हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है। इस प्रकार के संस्थान उनके आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उन्हें सशक्त बनाते हैं। विधायक ने पार्लर की संचालिका पिंकी मानिकपुरी को मिसेस कैटिगरी में प्रथम अवार्ड मिलने पर हार्दिक बधाई दी उन्होंने कहा कि पिंकी ने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है और यह उपलब्धि क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी विधायक ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतिभाएं समाज को आगे ले जाती हैं

नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने भी लिसा ब्यूटी पार्लर 02 के संचालिका पिंकी मानिकपुरी कि इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह ब्यूटी पार्लर महिलाओं के आर्थिक विकास में सहायक सिद्ध होगा। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने पार्लर का। अवलोकन किया और संचालिकाओं को शुभकामनाएं दीं।