संजय साहू

अंडा। विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर आज दिनांक 07.10.2026 को अर्जुन्दा स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अर्जुन्दा प्रांगण में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र स्थित शालाओं के सत्र 2025-26 में सेवानिवृत्त शिक्षक, संकुल स्तर के उत्कृष्ट शिक्षक, संकुल प्रभारी प्राचार्य एवं दिवंगत शिक्षकों के परिजनों का सम्मान किया गया । इस अवसर पर विधायक गुण्डरदेही श्री कुंवर सिंह निषाद जी द्वारा 168 उत्कृष्ट शिक्षक, 50 संकुल प्रभारी प्राचार्य, 05 दिवंगत शिक्षक के परिवार,49 सेवानिवृत्त शिक्षक, 23 व्यायाम शिक्षक एवं अतिथि गणों का शॉल, श्रीफल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। सम्मान समारोह में संगठन से जुड़े कार्यकर्ता एवं शिक्षकों की भरपूर उपस्थित रही ।*

विधायक जी ने कहा कि एक अच्छा शिक्षक अपने सबसे
कमजोर विद्यार्थी के
आत्मविश्वास और
आत्म-सम्मान बढ़ाने में मदद करता हैं। वह अपने शिष्य को अपनी क्षमताओं और योग्यताओं को पहचान कर उसको सदैव बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। गुरु हमें एक सकारात्मक मानसिकता देने के साथ ही हमारे आने वाली पीढ़ियों और देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव को मजबूत बनाते हैं। एक शिक्षक के लिए गर्व का समय तब होता है जब उनका शिष्य उनसे भी आगे निकल जाता है, इसमें उन्हें निराशा नहीं बल्कि गर्व होता है और यही एक अच्छे गुरु या शिक्षक की पहचान होती है। आज हमारे देश-प्रदेश व क्षेत्र में शिक्षक लगातार अपने कर्तव्यों और दायित्वों का पूरे समर्पण भावना के साथ कार्य कर रहें हैं। शिक्षक अपने विद्यार्थियों को अकादमिक शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों की शिक्षा भी देते हैं। जिससे वह सही ग़लत की पहचान कर पाते हैं। जीवन में सही मार्ग पर चलना है उसके लिए प्रेरित करते हैं।शिक्षक को हमें ईश्वर का दिया हुआ एक अमूल्य उपहार मानना चाहिए क्योंकि वें हमें जीवन में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक होते हैं। इसलिए हमें सदैव उनके आभारी होने चाहिए और उन्हें सदैव सम्मान देना चाहिए।
शिक्षक केवल बच्चों को पढ़ाने का कार्य नहीं करते, बल्कि वे समाज और राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करते हैं। एक शिक्षक की मेहनत और संस्कार से निकला विद्यार्थी आगे चलकर परिवार, समाज और देश की दिशा तय करता है।*
इस दौरान विधायक जी ने कहा हमारे क्षेत्र के सभी शिक्षक सीमित संसाधनों के बीच भी जिस समर्पण, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं, वह निश्चित रूप से सराहनीय है। आपके प्रयासों से हमारे विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता के साथ-साथ बच्चों में संस्कार, अनुशासन और आत्मविश्वास भी विकसित हो रहा है।


इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ सेवानिवृत्त शिक्षकगन, जीवन बंदे अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा, कचरू राम साहू जी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुण्डरदेही, संजीव चौधरी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी बंगला, राजेश बाफना, श्रीमती ललिता भुआर्य जनपद सदस्य, पार्षदगन हेमलता ठेठवार, वंदना पारख, कोजम दास टंडन, राजू देवांगन, अज्जू ठाकुर, हरीश चंद्राकर, कोदूराम दिल्लीवार, रामाधार गजेन्द्र, दिग्विजय ठेठवार, राजू पारख, केशव शर्मा, संजय साहू जी, भोजराज साहू, भूपेन्द्र चन्द्राकार,भूपेश नायक , सलीम खान, दिग्विजय ठेठवार, ऋषि बांडे , विनय साहू, सागर साहू जी, शिवेंद्र देशमुख, चित्रांश, मनीष टंडन, रत्नेश गायकवाड, विनोद साहू एवं शिक्षकगणों की उपस्थिति रही।






