पंडरिया-ब्लाक के ग्राम डोमसरा में सोमवार को शाकंभरी जयंती के आयोजन किया गया।जिसमें पंडरिया विधायक भावना बोहरा शामिल हुई और पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की प्रगति एवं छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि की कामना की।उन्होंने कहा कि माँ शाकंभरी वह शक्ति है, जिन्होंने संकट के समय मानवता को अन्न, फल और सब्जियों के रूप में जीवनदान दिया। उनके जीवन संदेश हमें सिखाते हैं कि जो कार्य जनता के हित में हो, वही सबसे बड़ा धर्म है।हमें ऐसे ही कार्य करना चाहिए।इस अवसर पर नवनिर्मित उन्होंने आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण करते हुए कहा कि इस भवन के माध्यम से बच्चों के पोषण, शिक्षा, टीकाकरण, मातृ-स्वास्थ्य और महिलाओं के सशक्तिकरण की सेवाएँ अब और सुगम होंगी। उन्होंने सर्व समाज के लिए भवन बनवाने की बात कही।
इस अवसर पर जनपद पंचायत पंडरिया की अध्यक्ष नंदिनी साहू , जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पटेल समाज के पदाधिकारी, सदस्यगण, वरिष्ठजन एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
*गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष भी हुए शामिल*-शाकंभरी जयंती में विधायक के अलावा कई जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए तथा पूजा अर्चना किये।गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषसर पटेल भी शामिल हुए तथा पटेल समाज के लोगों को शिक्षा पर जोर देने व एकजुट तथा मजबूत रहने की बात कही।जनपद सदस्य दिनेश कोशरिया सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने शामिल होकर पूजा अर्चना किया।







