पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ एवं प्रज्ञा पुरान कथा में पहुंचे विधायक– कुवंर सिंह निषाद

संजय साहू अंडा। ग्राम परसदा (डगनिया) में पांच कुंडीय गायत्री- महायज्ञ एवं पावन प्र. प्रज्ञा पुरान की शुरुवात मंगल कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ। ग्राम के समस्त देवी- देवताओं को नियंत्रण देते हुए, मंगल कलश शीतला तालाब से जल लेकर शीतला माता के दरबार पहुंची जहाँ कार्यक्रम हो रहा है। तत्पश्चात शांतिकुंज से पधारे ऋषि पुत्रों द्वारा कलश यात्रा का स्वागत एवं देवस्थापना किया गया। इस कार्यक्रम गुण्डरदेही विधान सभा क्षेत्र के विधायक कुंवर सिंह निषाद के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जगदेव साइ, श्री लालचंद साहू एवं की मानसिंग साहू को तरूमित्र सम्मान एवं श्रीमती भुनेश्वरी साहू को बालोद जिला की प्रथम महिला ड्रान पायेलेट बनने पर सम्मानित किया गया।
आज 20 फरवरी 2024 मंगलवार प्रात : 10:00 बजे से 12:00 बजे तक पावन प्रज्ञा पुराण कथा, दोपहर 02:00 बजे से 05:00 बजे तक पावन प्रज्ञा पुराण कथा रात्रि : 08:00 बजे से – श्री गंगा मानस परिवार टेकापार (लोकरंग अर्जुन्दा द्वारा) 21 फरवरी 2024 बुधवार प्रात : 09:00 बजे से 12:00 बजे तक – पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार, दोपहर : 02:00 बजे से 05:00 बजे तक – पावन प्रज्ञा पुराण कथा रात्रि : 08:00 बजे से – विराट दीप महायज्ञ 22 फरवरी 2024 गुरुवार प्रात : 09:00 बजे से 02:00 बजे तक – पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार, पुर्णाहुति एवं टोली की विदाई – महाभंडारा रात्रि : 08:00 बजे से महिला सत्संग समिति, भिलाई ,विशेष सहयोग (सर्वधर्म सम्भाव) ग्राम पंचायत परसदा सरपंच कुलदीप साहू , ओम प्रकाश किराना स्टोर्स, यशवंत कुमार साहू , मनोज कुमार साहू , संगम स्वः सहायता समूह, साहू समाज, सेवा सहकारी समिति परसदा, सतनामी समाज, यादव समाज, श्री राम राज युवा संगठन प्रज्ञा मित्र मंण्डल, महिला मंडल एवं समस्त ग्रामवासी एवं सिध्दि महिला मंडल, ग्राम परसदा (डगनिया) सहित आसपास के ग्रामीण जन उपस्थित रहेगें। यह जानकारी डा कुलेश्वर साहू ने दी।