पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर विधायक रिकेश सेन ने पाटन में कही ये बड़ी बात, आखिर क्यों कहा की पूर्व सीएम बघेल को अपने क्षेत्र की जनता पर नही है विश्वास, पढ़िए पूरी खबर


पाटन। भाजपा के वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कृषक उन्नति सम्मेलन ओर आदान राशि वितरण कार्यक्रम में पाटन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम के समापन के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा की भूपेश बघेल उन्हें बुलडोजर वाले विधायक कहते है। उन्होंने उसका जवाब देते हुए कहा की अन्याय करने वालो , अपराधियों के घर बुलडोजर चला है और आगे भी चलेगा। पूर्व सीएम के राज नांदगांव लोक सभा से चुनाव लडने के सवाल पर कहा की पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपने क्षेत्र को जनता पर विश्वास नहीं है। इसीलिए वो दुर्ग को छोड़कर नांदगांव से चुनाव लड़ रहे है। उन्होंने कहा की अभी भी समय है पूर्व सीएम बघेल में हिम्मत है तो दुर्ग से चुनाव लड़ें।