निर्माणधीन दुकान को तोड़ते पहुंचे प्रशासन की जेसीबी के सामने खड़ी हो है विधायक संगीता सिन्हा, गुरुर में सुबह से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, 47 निर्माणधीन दुकानों पर चली जे सी बी

गुरुर। बालोद जिले  गुरूर नगर में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब नगर के हृदय स्थल बाजार क्षेत्र में प्रशासन के द्वारा व्यापारियों के निर्माणाधीन दुकानों में बुलडोजर चलाया गया। देखते हि देखते यहां लोगो की भारी भीड़ एकत्र हो गई। प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह कार्य किया जा रहा था। इस दौरान विधायक संगीता सिन्हा और पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा भी वहा पहुंचे गए। दोनो ने व्यापारियों का पक्ष लेते हुए इस तोड़ फोड़ कार्यवाही का जमकर विरोध किया। इन दोनो का तेवर हि अलग रहा। यही नहीं व्यापारी और उनके परिजन भी यहां पहुंच गए थे। कुछ व्यापारी अपना आंसू नहीं रोक पाए और फफक फफक कर रोने लगे।
बता दे कि यहां बाजार के समीप 47 निर्माणाधीन दुकानों को सुबह बुलडोजर से ढहाया गया। पिछले कई सालो से यहां पर व्यापारी कच्चे दुकानों में अपना व्यापार कर रहे थे। अब इन दुकानों को व्यापारियों द्वारा पक्का निर्माण किया जा रहा था। अवैध कब्जा बताकर निर्माण को अवैध मानते हुए प्रशासन ने यह कार्यवाही की।।इसके पहले व्यापारियों को नोटिस भी दिया गया था। कल हि व्यापारी मामले को लेकर विरोध पर बैठे थे । प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में सुबह सुबह हि बुलडोजर चला दिया।

कार्रवाई का विरोध करती विधायक संगीता सिन्हा