विधायक संतराम नेताम ने जनता के बीच जमकर खेली होली, क्षेत्रवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

आशीष दास

कोंडागांव/विश्रामपुरी । छग विधानसभा मे विगत दिनों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्ष 2022-23 के लिए बजट पेश किया गया, जिसमे मुख्यमंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों के लिए बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत के पंच से लेकर जिला पंचायत स्तर तक के पदाधिकारियों के मानदेय में भी वृद्धि की है। जिसको लेकर आज बड़ेराजपुर ब्लॉक मुख्यालय विश्रामपुरी में बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधियों ने एकत्रित होकर केशकाल विधायक संतराम नेताम को पुष्पमाला पहना कर उनका स्वागत करते हुए राज्य सरकार की इस घोषणा के लिए विधायक संतराम नेताम एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों के साथ जमकर रंग गुलाल खेल कर डीजे की धुन में डांस भी करते नजर आए।

इस दौरान विधायक संतराम नेताम ने सभी क्षेत्रवासियों को होलिका दहन एवं होली पर्व की बधाई देते हुए होली पर्व अपने गृहग्राम पलना में सभी ग्रामवासियों के साथ मिल कर बड़े ही धूमधाम से होली का त्योहार मनाया।