अंचल में मोबाइल लुटेरे सक्रिय, भनसुली मार्ग पर फिर हुई लूट, दो दिन पहले पाटन में हुई थी मोबाइल लूटने की घटना, पाटन थाना क्षेत्र का मामला

पाटन . अंचल में इन दिनों मोबाइल लूटकर भागने की घटना में बढ़ोत्तरी हुई है। 26 जनवरी की रात मुख्य सड़क पर हुई मोबाइल लूट का खुलासा अबतक नहीं हुआ है। अब फिर उसी तरह की लूट भनसुली मार्ग पर हुई। मिली जानकारी के अनुसार सोनपुर निवासी नरेंद्र निषाद अपने घर से कुछ दूर भनसुली मार्ग में रात 9 बजे टहल रहा था, तभी तीन स्कूटी सवार लोगों ने चाकू मारने की धमकी देकर मोबाइल छीनकर भाग गए। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।