छग के सभी विकास खंड में बनेगा माडल जैत खाम , मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन में की घोषणा, सतनामी समाज ने जताया आभार


पाटन। सतनामी समाज पाटन तहसील के पूर्व युवा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया है। बता दे की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पाटन में सतनामी समाज के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे प्रदेश के सभी ब्लॉक में माडल जैत खाम बनाने की घोषणा की है। इससे समाज के लोगो में हर्ष है।  युवा सामाजिक कार्यकर्ता मोती बघेल ने कहा की मुख्यमंत्री श्री बघेल की इस  घोषणा से समाज में हर्ष है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का  आभार भी जताया।।