भाटापारा,:_ मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें कक्षा नर्सरी से प्रथम स्थान ईश शाह, इशीत शाह,भव्य साहू, अंकित सेन, प्रभास साहू ने 100% अंक अर्जित किये। कक्षा एलकेजी से प्रथम स्थान अंबिका चक्रवर्ती 100%, द्वितीय आराध्या कुमारी 99.83 एवम विवान जितेंद्र वैद्य व ओम साहू 99.66 नंबर प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे। यूकेजी कक्षा से प्रथम हिमेश कंवर 99.5 प्रतिशत, द्वितीय स्थान सुरभि महोबिया 99.16, जैस्मिन मूल्ला 99 प्रतिशत प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे।

पहली कक्षा में प्रथम हिमाक्ष साहू 100%, धैर्य केशरवानी द्वितीय 99%, सार्थक सोनी 98.62 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा दूसरी में प्रथम ठाकुर राम साहू 99.62 प्रतिशत, दीपराज चतुर्वेदी 98.62 प्रतिशत, सुरभि सोनी तृतीय 98.56 प्रतिशत प्राप्त किए। कक्षा तीसरी में जीविका साहू प्रथम 98.75 प्रतिशत, दिव्या देवांगन द्वितीय 98.62 प्रतिशत एवं मनीष कुमार साहू 98.37 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा चौथी में प्रथम मयूरी चतुर्वेदी 98 प्रतिशत, द्वितीय स्थान रोहन कुमार ध्रुव 96.5%, तृतीय स्थान पूर्वी वैष्णव 96.25% को मिला। कक्षा पांचवी में 99% अंक लेकर हर्ष साहू प्रथम, 98.62 अंक प्राप्त कर रुद्र दास व शुभम कुर्रे द्वितीय स्थान पर रहे।
कक्षा छठवीं में 98.41 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सोनाली मैती प्रथम, 95.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शुभम साहू द्वितीय एवं 92.08 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गणेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा सातवीं में आकृति गुप्ता 98.08% प्रथम, रोशनी साहू 97.5% द्वितीय, सांची वर्मा 96.5% ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आठवीं कक्षा में 98.08% अंक प्राप्त कर जागृति वर्मा ने प्रथम स्थान पाया, खनक दास 97.33 प्रतिशत द्वितीय स्थान एवं पोशिका देवांगन 96.58 प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान पाया। प्राचार्या एवं शाला परिवार के सभी सदस्यों, शिक्षको ने छात्र-छात्राओं बधाई और शुभकामनाएं दी है।






