मोदी जी के 12 साल बेमिसाल : जनसंपर्क अभियान के तहत वरिष्ठ ग्रामीणों से किया संवाद

नगरी/ सिहावा,बेलरगांव।भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “12 साल विकास के विश्वास, जनकल्याण के विशेष जनसंपर्क अभियान” के अंतर्गत ग्राम सांकरा, मेचका, अरसीकन्हार एवं बेलरबाहरा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व श्रीमती शालिनी राजपूत, अध्यक्ष हस्तशिल्प कला बोर्ड एवं संगठन प्रभारी विधानसभा सिहावा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर शालिनी राजपूत जी प्रभारी सिहावा विधानसभा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा करते हुए भारत को विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम प्रदान किए हैं। उनके नेतृत्व में भारत विश्व मंच पर एक सशक्त एवं सम्मानित राष्ट्र के रूप में उभरा है। पिछले 12 वर्षों में गरीब, किसान, युवा, महिला एवं वंचित वर्गों के कल्याण हेतु अनेक ऐतिहासिक योजनाएं संचालित की गई हैं, जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है।

जनसंपर्क अभियान के दौरान वरिष्ठ ग्रामीणजनों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना गया तथा संगठनात्मक विषयों एवं केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं पर चर्चा की गई। ग्रामीणों ने मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मोहन नाहटा मंडल प्रभारी, अजय ध्रुव सभापति जिला पंचायत धमतरी, राजेश गोसाईं सभापति जनपद पंचायत नगरी, पवन साहू अध्यक्ष किसान मोर्चा, शशिभूषण साहू, जीवन नाग सरपंच मेचका, विमला ध्रुवा पूर्व सरपंच, वोषित पटेल, गोपाल सोरी, संतोष ठाकुर, चंद्रकुमार नाग, अंकेश ध्रुवा, छक्कन ध्रुवा, लखन सिन्हा, गजेंद्र सोनबोइर, रेवा प्रसाद तिवारी, पूनम सिन्हा सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 12 वर्षों के सफल, जनहितैषी एवं विकासोन्मुखी कार्यकाल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना तथा जनता से सीधे संवाद स्थापित करना रहा।