ग्राम असोगा के मोहन यादव को मिला शिक्षा दूध सम्मान.

पाटन। विकासखंड अंतर्गत ग्राम असोगा निवासी मोहन यादव वर्तमान में धमधा विकासखंड के प्राथमिक शाला मलपुरी में कार्यरत हैं उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में कई नए-नए नवाचार किये हैं. शिक्षा को बच्चों तक सहज सरल एवं मनोरंजक ढंग से सुलभ बनाया है. उन्होंने शिक्षा के स्तर को सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से ऊँचा उठाया है. विद्यालय मे सहायक शिक्षण सामग्री द्वारा खेल खेल में शिक्षा,मुस्कान पुस्तकालय,प्रिंट रीच,वृक्षारोपण,किचन गार्डन, खेलकूद, आदि उल्लेखनीय कार्यक्रम किया है.उक्त उत्कृष्ट कार्यों के चलते सहायक शिक्षक मोहन यादव को शिक्षा मंत्री माननीय गजेंद्र यादव एवं दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद माननीय विजय बघेल ने अपने करकमलों से शिक्षादूत पुरस्कार से सम्मानित किया है. इस सम्मान से पिता लोकनाथ यादव,माता विमला देवी यादव ठेठवार (यादव) के संरक्षक खेमराज यदु, अर्जुन यादव अध्यक्ष ईश्वर यादव, सचिव अश्वनी कुमार यादव,कोषाध्यक्ष अश्वनी यादव,मिडिया प्रभारी बलराम यादव, मदन यादव,यशवंत यादव, सुभाष यादव, सालिक यादव, शशि शंकर, संतोष यादव, जितेन्द्र यादव, भुनेश्वर यादव, केदार यादव, भारती यादव, ओमेश्वरी यादव, सुनीता यादव,शाला परिवार से beo अथर्व शर्मा,abeo बी आर वर्मा,प्राचार्य ऋचा साहू,cac कैलाश राजपूत, प्र पा ms प्रज्ञा शर्मा, प्र पा ps तुलेश ठाकुर, सहित समस्त शिक्षक गण,सरपंच जानकी चोपड़ीया, खिलावन चोपड़ीया गंगादीन साहू, देवनाथ साहू, बलराम वर्मा, जैनेन्द्र गंजीर , संत राम ठाकुर सहित पूरा पाटन अंचल गौरवान्वित है.उनके इस उपलब्धि पर सभी बधाई दी है।