Dadasaheb Phalke Award 2025: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शनिवार को घोषणा की कि मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट में कहा, “मोहनलाल की शानदार सिनेमाई यात्रा पीढ़ियों को प्रेरित करती है। इस महान अभिनेता, निर्देशक और निर्माता को भारतीय सिनेमा में उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जा रहा है।” आपको बताते चलें कि अभिनेता को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 23 सितंबर को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा।

साल 1980 में शुरू हुआ सिनेमाई सफर
मोहनलाल ने अपने सिनेमाई करियर की शुरुआत साल 1980 में ‘मंजिल विरिंजा पूक्कल’ फिल्म से की थी। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी, लेकिन मोहनलाल ने इसमें विलेन की भूमिका निभाई थी। अभिनेता को इस रोल के लिए उन्हें काफी सराहना मिली। इसके बाद उन्होंने कॉमेडी, एक्शन जैसी फिल्मों में भी शानदार एक्टिंग की। अभिनेता ने ‘राजाविंते माकन’, ‘कीरीदम’, ‘भारतम’, ‘विरस्म’, ‘वंशम’ और ‘दृष्टिकन’ जैसी फिल्में की, जिसने उन्हें सुपरस्टार बना दिया। मोहनलाल ने आज 45 साल के करियर में 400 से अधिक फिल्में कर ली हैं, जो एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड है।
मोहनलाल का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो मोहनलाल की आखिरी बार ‘हृदयपूर्वम’ फिल्म में देखा गया था। इससे पहले इस साल वो ‘थुडारम’ और ‘एल 2 एम्पुरान’ में भी नजर आ चुके हैं। ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थीं और इन्हें दर्शकों ने भी खूब पसंद किया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई..






