प्रधानाचार्य प्रतियोगिता में मोहित कुमार यादव ने प्राप्त किया प्रथम स्थान


मुंगेली। एस.एल.एस एकेडमिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुंगेली, छत्तीसगढ़ के द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर आचार्य और प्रधानाचार्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में एकेडमिक के कक्षा सातवीं का होनहार एवं क्रिएटिव छात्र मोहित कुमार यादव, पिता शिक्षक एवं कवि श्री अशोक कुमार यादव मुंगेली ने विद्यालय का प्रबंधन, समय प्रबंधन, आचार्यों की उपस्थिति, आचार्यों की कक्षा में पढ़ाई, कितने विद्यार्थियों ने सीखा, कितने विद्यार्थी नहीं सीख पाए इत्यादि इन सभी गतिविधियों का प्रधानाचार्य बनकर देखरेख एवं निरीक्षण किया। दिनाँक 22 सितंबर 2025 को एकेडमिक के द्वारा प्रमाण पत्र वितरण किया गया। मोहित कुमार यादव को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किया गया। प्रथम स्थान आने पर संगीता यादव, कैलिसा यादव, अनिल कुमार यादव, कवयित्री किरण दास काव्या, शिक्षक शेरसिंह बांधी, प्राचार्य चंदू रावत सारंगपुर, शिक्षक सत्येंद्रपुरी गोस्वामी, शिक्षिका संजूलता खूंटे, कवि कुश कुमार साहू, यशवंत पात्रे, जलेश्वर दास मानिकपुरी, जी.पी. बर्मन, पकला सोनवानी, सनत यादव, शिक्षक प्रीतम साहू, मनोज डहरिया, रमेश यादव सहित अन्य दोस्तों, परिजनों, कवियों एवं शिक्षकों ने शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।