पंडरिया।भारतीय जनता पार्टी मंडल पंडरिया अंतर्गत मंझोली शक्ति केंद्र की मासिक बैठक बुधवार को सम्पन्न हुई।बैठक में मुख्य रूप से चंद्रकुमार सोनी, देवेंद्र गुप्ता, ठाकुर शिवचरित्र सिंह, हरि साहू अध्यक्ष, भाजयुमो मंडल पंडरिया, एवं झय कुमार चंद्रवंशी (एल्डरमैन, नगर पालिका परिषद पंडरिया) उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने पर विस्तृत चर्चा की गई।सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर परस साहू (बूथ अध्यक्ष, कोयलारी कापा), रामप्रसाद चंद्रवंशी, सतीश यादव , जितेंद्र चंद्रवंशी, मनीष राज , मो. रासुद्दीन, शंकर साहू , रंजीत चंद्रवंशी , टीकम निर्मलकर, शिवकुमार साहू, रामचरण यादव , राकेश दास सहित मंझोली शक्ति केंद्र में निवासरत जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, शक्तिकेंद्र पदाधिकारी एवं बूथ के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।







