भाजपा मंडल पंडरिया के मंझोली शक्ति केंद्र की मासिक बैठक संपन्न


पंडरिया।जिला भाजपा कबीरधाम के निर्देशानुसार आज भाजपा मंडल पंडरिया के मंझोली शक्ति केंद्र की मासिक बैठक संपन्न हुई।बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा मंडल महामंत्री ललित चंद्रवंशी एवं भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पंडरिया श्री हरि साहू ने संगठन की मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर मार्गदर्शन दिया।
बैठक में झय कुमार चंद्रवंशी (एल्डरमैन), परस राम साहू (बूथ अध्यक्ष, कोयलारी कापा 149), इमरान खान, रामप्रसाद चंद्रवंशी, रंजीत चंद्रवंशी, जितेंद्र चंद्रवंशी, टीकम निर्मलकर, रामचरण यादव सहित सभी बूथ अध्यक्ष, बूथ सचिव एवं शक्तिकेंद्र में निवासरत मंडल व जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण एवं आगामी अभियानों पर चर्चा की गई।