पाटन। भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य व उत्तर पाटन के जिला पंचायत सदस्य मोरध्वज मोनू साहू ने आज सीएम हाउस रायपुर में जाकर कांग्रेस प्रवेश की घोषणा की।

मुख्यमंत्री श्री बघेल से मुलाकात के बाद मोनू साहू सीधे पाटन रेस्ट हाउस पहुंचे। वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राकेश ठाकुर के साथ पाटन पहुंचे।
पाटन में कांग्रेस के बीआरओ सहित जिला अध्यक्ष निर्मल कोसरे, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष जवाहर वर्मा, मंडी बोर्ड अध्यक्ष अश्वनी साहू , जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, राजेश ठाकुर सहित अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।
जिला अध्यक्ष निर्मल कोसरे व ब्लॉक अध्य्क्ष महेंद्र वर्मा ने मोनू साहू की विधिवत कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराया। इसके बाद मोनू साहू का स्वागत किया गया।






