
पाटन। पाटन भाजपा के तीनों मण्डल अध्यक्ष खेमलाल साहू, लोकमनी चन्द्राकर तथा लालेश्वर साहू ने जिला दुर्ग भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा को पत्र लिखकर भाजपा के प्राथमिक सदस्य पद से जिला पंचायत सदस्य मोरध्वज मोनू साहू की तत्काल प्रभाव से निष्कासित किये जाने की जानकारी दी है।

प्रस्तुत है पत्र का कुछ अंश

कार्यालय – भारतीय जनता पार्टी, सयुक्त मंडल पाटन, जिला दुर्ग
प्रति
श्री जितेंद्र वर्मा जी
जिलाध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी दुर्ग (छ ग)
विषय :- निष्काशन की जानकारी बाबत
महोदय जी,
उपरोक्त विषयान्तर्गत जानकारी प्रेषित किया जाता है कि मोरजध्वज मोनू साहू जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 10 निवास ग्राम अमलेश्वर जो कि भारतीय जनता पार्टी का सदस्य एवं पदाधिकारी है l उनके द्वारा व्हाट्सएप मेसेज के माध्यम से भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा देकर कांग्रेस पार्टी का दामन थामते हुए सदस्य्ता ग्रहण कर लिया है l

चूंकि मोनू मोरजध्वज साहू को भारतीय जनता पार्टी ने मान सम्मान, पद प्रतिष्ठा देकर हमेशा सम्मानित करते आया है l किन्तु उनके द्वारा पार्टी छोड़ने से पहले भाजपा के पदाधिकारियों के ऊपर भेदभाव का आरोप लगाना निराधार है l पूर्व में भी उक्त व्यक्ति के द्वारा jccj (जोगी कांग्रेस) को छोड़कर भाजपा में प्रवेश किया था l

भाजपा प्रवेश के बाद से इसे पार्टी ने हर सम्भव सम्मान दिया l किंतू इससे साबित होता है कि अति महत्वकांक्षा के चलते दलबदल करना इसकी आदत में शामिल हो गया है । एक जगह रहकर पार्टी के प्रति वफादार सिपाही बनकर काम नही कर सकता l इसी भाव को उजागर करते हुए फिर आज मोनू साहू ने भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर लिया l

अतः भारतीय जनता पार्टी संयुक्त मण्डल पाटन के द्वारा मोरजध्वज मोनू साहू को भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जाता है एवं जो भी दायित्व भाजपा संगठन ने प्रदान किया था उसे शून्य घोषित किया जाता है l
(टीप: भाजपा संयुक्त मण्डल द्वारा सीजी मितान को भेजा गया पत्र)






