पाटन नगर के गौठान में प्रतिदिन 150 से अधिक मवेशियों की हो रही है देखरेख, पखवाड़े भर पहले शुरू हो चुका है रोका छेका का कार्य


पाटन। पाटन नगर में कृषि कार्य शुरू होते ही रोका छेका का कार्य शुरू हो गया है। वही मवेशी सड़को पर घूम रहे है उसे गौठान में ले जाया जा रहा है। अभी वर्तमान में 150 से अधिक मवेशियों को गौठान में रखकर उसकी चारा पानी की व्यवस्था की जा रही है। बता दे की बाहर में मवेशी रहने से किसानों को फसल का नुकसान होता है वही सड़क पर मवेशियों को बैठने से दुर्घटना की आशंका रहती है। इस कारण खुले में घूम रहे मवेशियों को गौठान में ले जाया जा रहा है।

नगर पंचायत में खुले में घूम रहे मवेशियों के रोकथाम के लिए प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा नगर पंचायत द्वारा अपील किया गया है की किसान अपने पशुओं का ध्यान रखे। खुले में न घूमने दे। नगर पंचायत के सी एम ओ सौरभ बाजपेई से जब दूरभाष पर संपर्क किया तो उन्होंने बताया की अभी वर्तमान में करीब 150 मवेशियों को गौठान में रखा गया है। उन्होंने पशु पालकों से अपील किया है की अपने पशुओं का ध्यान रखे। साथ ही पशुओं को सड़क पर न छोड़े।