पाटन ब्लॉक के इस ग्राम में डायरिया से 20 से अधिक पीड़ित, सरकारी और निजी अस्पताल में मरीज हुए भर्ती, गंदा पानी का बोर में होने लगा रिसाव, तीजहारिन भी हुई बीमार, पढ़िए पूरी खबर


बलराम यादव
पाटन। ब्लॉक के ग्राम सांतरा में डायरिया फैलने की खबर मिल रही है। यहां पर करीब 20 से अधिक महिला पुरुष इससे प्रभावित है। सभी शासकीय और निजी अलग अलग अस्पताल में इलाज करा रहा है। बताया जा रहा है को पिछले दिनों हुई बरसात के कारण बाजार चौक में पानी जाम हो गया था। वही पर बोर है जिसमे से पानी टंकी में पानी जाता है। बारिश का पानी एकत्र होने के  कारण गंदा पानी बोर में रिसने लगा था। इस कारण नल से भी गंदा पानी निकलने की आशंका ग्रामीण जता रहे है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह ही तीन और मरीज को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।  सरपंच चंद्रशेखर कोसरे ने बताया की दो बोरिंग को बंद कर दिए है। पी एच ई विभाग को जानकारी देकर बुलाए है। स्वास्थ्य विभाग को सूचना दिए है। ग्रामीणों ने बताया की बोरिंग के आसपास जो नाली है इसका भी नियमित सफाई किया जाना चाहिए।

बरसात के समय का फोटो (फाइल)