पंडरिया-नगर से करीब 4 किलोमीटर दूर स्थित गांव रहमान कापा में मैकल पर्वत के ऊपर विराजमान सिद्धि दात्री माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि के दौरान भक्तिमय वातावरण रहा।मंदिर पहाड़ी के ऊपर स्थित हैं,जहां श्रद्धा के साथ आकर्षक लाइट भी लोगों को अपनी आकर्षित कर रही है तथा मनमोहक दिखाई पड़ रही है।मंदिर में 50 ज्योति कलश प्रज्जवलित किये गए हैं।सिद्धि माता की स्थापना 12 मई 2012 को हुई थी।मंदिर में सेवा व देखरेख गांव के लोग मिलकर करते हैं।नगर व कुकदूर मुख्य मार्ग के किनारे होने के वजह से श्रद्धालु यहां बड़ी संख्या में पहुंचते हैं।इसके अलावा पहाड़ी पर स्थित होने के मंदिर की सुंदरता लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है।मंदिर में अभी पूरी तरह सीढ़ी निर्माण का कार्य नहीं हुआ है।लगभग 75 सीढ़ियां बनी हुई है।जबकि इतनी ही सीढ़ियों की अभी और आवश्यकता है।ग्रामीण जनसहयोग से मंदिर में विकास और निर्माण का कार्य कर रहे हैं।







