पाटन। पाटन जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती कौशल्या महिलवार के साथ आज दौ सौ से अधिक लोगों ने कांग्रेस प्रवेश किया है।। बता दे की कौशल्या महीलवार पूर्व में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष रह चुकी है। बता दे की जनता जोगी कांग्रेस की प्रमुख नेता के रूप में पाटन विधानसभा क्षेत्र में जानी जाती रही है। श्रीमती कौशल्या महिलवार और उनके समर्थकों के कांग्रेस प्रवेश करने के बाद अब कांग्रेस को काफी मजबूत माना जा रहा है। श्रीमती कौशल्या महिलरवार ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ियो का स्वाभिमान बढ़ाया है। उन्होंने पाटन की जनता का मान ऊंचा किया है। वही बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति खेलकूद के सहित किसानों के लिए उन्होंने बहुत काम किया है। उन्होंने बताया कि जब-जब किसानों को जरूरत पड़ी है तब तक भूपेश बघेल खड़ा हुआ है। आज उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस प्रवेश की घोषणा की है। मुख्यमंत्री निवास में आज कांग्रेस प्रवेश करने के बाद उनका सम्मान भी किया गया।। इ अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जवाहर वर्मा, अजय सिंगौर, नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप सहित दक्षिण पाटन के वरिष्ठ कांग्रेस के नेता मौजूद रहे।

- October 3, 2023
पाटन के पूर्व जनपद अध्यक्ष के नेतृत्व में दो सौ से अधिक लोगो ने किया कांग्रेस प्रवेश, सभी ने एक स्वर में कहा सीएम भूपेश बघेल ने बढ़ाया है पाटन का मान, हमारा स्वाभिमान है हमारा मुखिया भूपेश बघेल
- by Balram Yadu