मोर तिरंगा मोर अभिमान
हर घर तिरंगा के माध्यम से देश के प्रत्येक नागरिकों को व उनके बच्चों के राष्ट्र हित सर्वोपरि  की भावना से जोड़ना है— अध्यक्ष चेमन देशमुख




अंडा।  “तिरंगा यात्रा”को लेकर बूथों तक संगठनात्मक कार्यक्रमों के लिए ओटेबंद मंडल के ग्राम सकरौद में मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य रूप से भाजपा जिला बालोद के अध्यक्ष श्री चेमन देशमुख जी ने की हर घर तिरंगा के माध्यम से देश के प्रत्येक नागरिकों को व उनके बच्चों के राष्ट्र हित सर्वोपरि  की भावना से जोड़ना है, कार्यक्रम के मंडल  प्रभारी श्री अश्विनी यादव जी ने कहा कि देश सीमाओं से बंधा हो सकता है परंतु भारत राष्ट्र है और राष्ट्र की परिकल्पना  सीमाओं के बाहर है, जनपद अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम चंद्राकर जी ने कहा कि हर घर तिरंगा यात्रा के माध्यम से बाइक रैली का आयोजन कर पूरे ओटेबन्द मंडल को देशभक्ति की भावना से जोड़ना है,मंडल अध्यक्ष श्री कुलदीप साहू ने कहा कि नए मंडल के निर्माण के पश्चात हम सबके सामने कठिन लक्ष्य है परंतु हम हर हाल में उसे हासिल करेंगे, कार्यक्रम के  मंडल संयोजक श्रीकांत वर्मा ने आभार किया, महामंत्री तुलेश्वर चंद्राकर ने मंच संचालन किया इस अवसर पर उपाध्यक्ष प्रमोद पटेल कार्यक्रम के सदस्य योगेश शर्मा ,श्रीमती रश्मि चंद्राकर,श्री पुखराज निर्मलकर  जिला कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र यादव,चेतन साहू जनपद सदस्य गुलशन हिरवानी,श्रीमती हेमलता देशलहरा,गुलाब देशलहरा, रवींद्र देशलहरा, राजेन्द्र चंद्राकर, धनेश चंद्राकर, ढालसिंह मंडावी,आगेश यादव,घना राम साहू, सरपंचगण श्री जीवन साहू, हेमलाल यादव,कृष्णा चंद्राकर,प्रदीप साहू,भूपेंद्र निषाद,प्रमोद देशमुख, शत्रुहन साहू, भीषम साहू सहित सभी शक्ति केंद्र के प्रभारी संयोजक,सहसंयोजक, बुथ अध्यक्ष गण सहित भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।