पाटन:- नगर पंचायत पाटन में संचालित आर्यावर्त हायर सेकेंडरी स्कूल पाटन में मातृ पितृ सम्मेलन एवं वार्षिक उत्सव का आयोजन आत्मानंद ऑडिटोरियम में किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जितेंद्र वर्मा जी थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता दिलीप साहू जी, अध्यक्ष नव सृजन बहुआयामी शिक्षक कल्याण संस्थान पाटन, विशेष अतिथि के रूप में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री टी आर जगदाले जी, नगर पंचायत पाटन के पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष निक्की भाले जी, श्री सनद देवांगन जी अध्यक्ष प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट संगठन दुर्ग, श्री ढालसिंह साहू जी सेवानिवृत्ति बीएसपी कर्मचारी एवं समाजसेवी दुर्ग थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के सानिध्य में मां सरस्वती की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया तत्पश्चात मातृ पितृ पूजन दिवस का आयोजन छात्राओं के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर अपने-अपने माता-पिता का आशीर्वाद करके किया गया जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया। वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के पालकों की गरिमामय उपस्थिति में भव्य आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाये उपस्थिति रहे। जिसमें विद्यालय के प्राचार्य सुशील कुमार साहू जी ने विद्यालय प्रतिवेदन पढ़कर किया। मंच संस्थापक सदस्य नारद सेन जी ने किया।। जिसमे प्रमुख रूप से प्रधान पाठक प्राथमिक विभाग जयप्रकाश साहू जी, इंग्लिश मीडियम के प्रधान पाठिका श्रीमती नारायणी वर्मा सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं सम्मानीय पालकगण उपस्थित हुए।।







