प्राथमिक शाला डबरी में 14 फरवरी को मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया गया

पंडरिया।ब्लाक के प्राथमिक शाला डबरी में 14 फरवरी को मातृपितृ पूजन दिवस मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुवात माँ शारदा व भारत माता के पूजन के साथ हुआ।इस अवसर पर बच्चों ने अपने माता -पिता दादा-दादी का पूजन किया।इस अवसर 90 वर्षीय माँ अघनिया बाई कश्यप ने आशीर्वाद देते हुए कहा बेटा बेटी मन खूब मन लगाके पढ़- लिखव रोज स्कूल आय करव।ये कार्यक्रम ह अच्छा लगत हे ।

तुमन खूब बाढ़व ज्ञान पावव ईही आशीर्वाद देवत हव। ग्राम के ही 95 वर्षीय छेदीराम यादव ने कहा दाई दादा के माया बहुत होथे।काबर के दाई ह 9 महीना ले कोख म राखते ।कतका मेहनत करके बड़े करथन ।दाई ददा अउ गुरुजी मन भगवान के रूप आय ।इहला नई भुलाना हे ।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए शाला के प्रधानपाठक होरीलाल गबेल ने कहा माता और पिता धरती के भगवान है।

सभी कष्टों को सहकर अपने बच्चों के भविष्य संवारने का काम आजीवन करते रहते हैं ।श्री गबेल ने ऐतिहासिक दृश्टान्त माँ शकुंतला,माँ यशोदा औऱ भगवान कृष्ण तथा रामायण चौपाई के माध्यम से बच्चों को मां बाप के महत्व को बताया।शिक्षक संजय चतुर्वेदी ने कहा माता-पिता पूजा व सम्मान हमें प्रतिदिन करना चाहिये ।कार्यक्रम को शिक्षक फागुराम साहू व शिक्षिका राखी तिवारी ने सम्बोधित किया।बच्चों ने माता के सम्मान गीत गाये ।इस अवसर पर ग्राम के सरपंच रिंकी वैष्णव,शाला समिति के सदस्य,बड़ी संख्या मातृशक्ति,बुजुर्ग,पालकगण व बच्चे उपस्थित रहे ।