मां है बीमारी से पीड़ित, दूसरे लोगो को मिल सके स्वास्थ्य सुविधा का लाभ इसके लिए बेटे ने पाटन अस्पताल के जीवन दीप समिति को भेंट की दो लाख रुपए


पाटन। आलोक देवांगन निवासी सुंदर नगर रायपुर ने अपनी माता श्रीमती मीना देवांगन की प्रेरणा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जीवन दीप समिति को दो लाख रुपए का दान स्वरूप चेक प्रदान किया। आलोक देवांगन  ने बताया कि उनकी माता  श्रीमती मीना देवांगन का जन्म स्थान पाटन है एवं उनकी जन्म स्थली पाटन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन की चिकित्सा सेवाओं में काफी विस्तार हुआ है , माताजी जो स्वयं एक लाईलाज बीमारी से  पीड़ित हैं उनकी इच्छा को पूरी करने  जिससे मरीजों की सुविधा बढ़ाने में कुछ  सहयोग कर रहा हूं। बीएमओ पाटन डाक्टर आशीष शर्मा ने आलोक देवांगन के माताजी का  स्वास्थ्य लाभ की शुभकामना देते हुए आभार व्यक्त किया है।