मानिकचौरी में मनाई गई माँ कर्मा माता जयंती,जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक हुई शामिल

पाटन। ग्राम मानिकचौरी में मां कर्मा जयंती का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं।
कार्यक्रम का आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री जीवरखन साहू के नेतृत्व में किया गया, जिसमें समाज के समस्त पदाधिकारीगण, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अपने उद्बोधन में श्रीमती कीर्ति नायक ने मां कर्मा के आदर्शों एवं उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मां कर्मा त्याग, सेवा, समर्पण और समाजहित की प्रेरणा का प्रतीक हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर हम एक सशक्त एवं समरस समाज का निर्माण कर सकते हैं।
उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से मां कर्मा के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया और समाज की एकता एवं विकास के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के अंत में आयोजक समिति द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया तथा सभी ने मां कर्मा के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।