नि: संतान दंपति कि झोली भरती हैं मां राज राजेश्वरी,माता के दरबार में जल रहे आस्था के दीप

मौर्यध्वज सेन
नगरी/सिहावा,बेलरगांव..। मां राजराजेश्वरी शीतला शक्ति पीठ सेमरा में आस्था कि ज्योति जगमगा रहीं हैं। माता के दरबार में दूर-दूर से भक्त अपनी मनोकामनाएं ज्योति जलाने के लिए पहुंचे थे।इस वर्ष शारदीय नवरात्रि में तेल 341और घी कि 91 ज्योति कुल 433 ज्योति प्रज्ज्वलित कि गई है। मुख्य मार्ग के किनारे एवं तालाब किनारे माता का दरबार होने के कारण हर रोज हजारों कि संख्या में भक्तगण पहुंच कर माता का दर्शन का लाभ ले रहे हैं। माता राजराजेश्वरी कि महिमा अपरम्पार है। समिति के पदाधिकारी एवं पुजारी के अनुसार यहां संतान प्राप्ति कि इच्छा पूरी होती है। यहां नवरात्रि में पांच शक्तियों कि पूजा आराधना कि जाती हैं। पांचों शक्तियां गांव कि चारों दिशाओं में विराजमान हैं। पूर्व में गौरा पाठ, पश्चिम में सोनू देवान, उत्तर में ठाकुर देव , दक्षिण में मावली माता और बीच में राजराजेश्वरी शीतला माता विराजमान हैं।इन पांचों देवीं देवताओं कि शक्ति श्रद्धालुओं कि मनोकामनाएं पूर्ण करती है। नवमी के दिन विसर्जन के समय में माता के दरबार में पांनी डालकर पेट के बल लेटने से सैकड़ों नि:संतान दंपति को संतान कि प्राप्ति हुई।कई नि: संतान दंपति संतान प्राप्ति के लिए अष्टमी और नवमी तिथि का इंतजार करते रहते हैं।और माता उनकी मनोकामना पूरी करती है।इस अवसर पर ग्रामवासीं एवं समिति द्वारा भोजन प्रसादी भंडारा का आयोजन किया गया है। सरपंच श्रवण ध्रुव,लखन साहू, कैलाश सेन, हेमचंद्र देवांगन, यशवंत साहू , अनूप नेताम , पूजारी चेतन सिंह समेत अन्य पदाधिकारी माता के दरबार में सेवा कर रहे हैं।