नवागांव में भोजली विसर्जन कर माताओं बहनों ने धूमधाम से मनाया पोला पर्व



अर्जुनी। अंचल के ग्राम नवागांव में शनिवार को पोला के पावन पर्व के अवसर पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें अपने मायके पहुंचे बहनों के लिए मटका फोड़, कुर्सी दौड़ और पोरा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके साथ ही भोजली विसर्जन का कार्यक्रम भी हुआ। उक्त भोजली को गांव के जमुनिया नाला में भावपूर्ण विसर्जित किया गया। इस आयोजन पर सरपंच लता भीम वर्मा सरपंच प्रतिनिधि भीम वर्मा ,नंद कुमारी साहू  उपसरपंच, दुर्गेश्वरी मानिकपुरी , बिसवंतीन जागड़े , सतरूपा साहू ,रानी यादव पंच ,दुखू राम वर्मा ओमप्रकाश जोशी पंच धर्मेंद्र यादव ,माधव प्रसाद साहू त्रिवेणी निषाद पंचगण सहित नवागांव के नव युवक साथी सुनील वर्मा, शुभम वर्मा  ,पुष्पेंद्र निषाद , गौरव निषाद ,तुलसी निषाद , रामेश्वर निषाद ,विवेक  साहू  इस अवसर पर  गोपी साहू,
खुमानदास मानिकपुरी, रवि वर्मा,सूरज वर्मा,मनोज वर्मा,होरी लाल वर्मा ,नर्मदा प्रसाद साहू, विजय साहू, दुष्यंत वर्मा,हेमंत वर्मा, दीपकदास मानिकपुरी,रामकुमार निषाद,दुर्गेश साहू,बुद्धेशवर साहू ,दुखित वर्मा पंच सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।पोला व तीज पर्व पर माताएं बहनों को शुभकामनाएं बधाई प्रेषित किए।