पाटन। नगर पंचायत पाटन के हृदय स्थल स्वामी आत्मानंद चौक जनपद पंचायत पाटन के सामने इस वर्ष दुर्गा उत्सव पर भव्य रूप से माता रानी की दरबार सजाई जा रही है। युवा दुर्गोत्सव समिति पाटन के द्वारा इस बार यह आयोजन का पंचम वर्ष है। जानकारी के मुताबिक प्रतिदिन इस जगह पर लाइट शो का आयोजन रखा गया है जो की काफी आकर्षक रहेगी । युवा दुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों के द्वारा आज से तैयारी शुरू की गई है। भूमि पूजन के बाद पंडाल लगाने का काम शुरू हो गया है। इस बार पंडाल भी भव्य रूप से बनाया जा रहा है जो कि आसपास में काफी प्रसिद्ध रहेगी।







