कृष्णा किड्स वर्ल्ड स्कूल पाटन में मातृ दिवस मनाया गया



पाटन।। कृष्णा किड्स वर्ल्ड स्कूल, पाटन में मातृ दिवस के रूप में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपनी अपनी माताओं के साथ मिलकर इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उनकी पूजा अर्चना कर प्रारंभ किया गया। तत्पश्चात सभी माताओं को सम्मानित किया गया। सभी विशिष्ट अतिथियों के स्वागत में हमारे विद्यालय के छात्राओं द्वारा स्वागत नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यवहार न्यायाधीश श्रीमती शीतल निकुम एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती निशा सोनी (उपाध्यक्ष नगर पंचायत पाटन) डॉ. किरण बाला पटेल (जनरल सेक्रेटरी सनातन धर्म महिला परिषद भारत) एवं श्रीमती इंदु भाले उपस्थित रहे। विशेष अतिथि कृष्णा किड्स वर्ल्ड स्कूल के डायरेक्टर श्रीमती अनुपमा उपाध्याय, श्री विनोद उपाध्याय, श्री कृष्ण कुमार देवांगन (LIC एक्सपर्ट) उपस्थित थे। शाला के प्राचार्य श्री मयंक कटकवार द्वारा विद्यार्थियों एवं माताओं को तथा सभी अतिथियों को संबोधित कर माताओं के महत्व को बताया गया। तत्पश्चात श्रीमती निशा सोनी जी द्वारा अपने विचार प्रस्तुत किये गया। कार्यक्रम के अगले कड़ी में श्रीमती अनुपमा उपाध्याय जी द्वारा बच्चों को व उनकी माताओं को संबोधित किया गया। इसके पश्चात सभी अतिथियों द्वारा अपने विचार प्रकट किए गए एवं नारी शक्ति का महत्व बताया गया। इस आयोजन में हमारे विद्यालय के छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम किये गये जिसमें छात्राओं ने अनेक वीरांगनाओं की भव्य झलक प्रस्तुत की। इन्हीं वीरांगनाओं और समाज में शिक्षा का प्रचार प्रसार कर महिलाओं को शिक्षित करने वाली सावित्रीबाई फुले के जीवनवृत्त को भी नृत्य के माध्यम से छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के छात्राओं ने अनेक  प्रस्तुतियों के माध्यम से माताओं एवं महिलाओं के महत्व को समझाया। इसी कड़ी में विद्यालय के छात्राओं द्वारा माता के लिए एक छोटी सी कविता प्रस्तुत भी की गई। विद्यालय के छात्राओं की माताओं द्वारा अपने बच्चों के साथ बहुत ही सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसने सभी बच्चों एवं दर्शनार्थियो तथा अतिथियों का मन मोह लिया।
इस प्रकार अनेक गतिविधियों द्वारा विद्यार्थियों ने अपने माताओं के लिए प्रेम प्रकट किया और उनको सम्मानित किया। “माँ” न केवल एक परिवार की रीड होती है बल्कि वह बच्चे की पहली शिक्षक भी होती है इसी के साथ सभी माताओं के लिए अनेक प्रकार के खेलों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें बॉल पासिंग, बिंदी लगाओ जैसे प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ साथ ही साथ माताओं के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी हुई। इन प्रतियोगिताओं में सभी माताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और खूब आनंद उठाया। इन खेलों में माताओं और बच्चों ने मिलकर भाग लिया। मंच पर माताओं  और बच्चों ने मिलकर नृत्य किया, गीत गाए और अपनी रचनात्मक प्रतिभाओं का परिचय दिया। बच्चों की मुस्कान और माताओं की संतुष्टि हमारे यह कार्यक्रम की सफलता को दर्शाती है। अतः हमने मातृ दिवस के रूप में इस उत्सव को बड़े ही हर्षोल्लास के के साथ मनाया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी माताओं, बच्चों, विशेष अतिथियों, विद्यालय के सदस्यों एवं सभी दीदी भईया का योगदान रहा। इस कार्यक्रम में विद्यालय के उपप्राचार्या श्रीमती यामिनी साहू शिक्षिकाएं मीना साहू, खुशबू वर्मा, प्रियंका वर्मा, भूमिका वर्मा, जीना साहू, इंदु देवांगन, लक्ष्मी यादव, किरण वर्मा, वंदना कुर्रे उपासना देवांगन, श्री सोनी, सावित्री बघेल, दीप्ति लहरी, राजेश्वरी एवं शिक्षक राजकुमार साहू, देवेंद्र कुमार, जितेंद्र साहू, तोमेश कुमार साहू एवं सभी विद्यालय सदस्यों का योगदान रहा।