अंडा। नवयुवक सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति, बाजार पारा जंजगिरी के अध्यक्ष दुर्गेश निषाद ने बताया कि शारदीय नवरात्रि ,और डॉ लोकनाथ देशमुख के सुपुत्र दुर्लभ देशमुख के प्रथम जन्मदिवस के अवसर पर भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का मुख्य विषय कविता मन की आवाज है, शब्दों से सजता है समाज रखा गया है।
कवि सम्मेलन में दुर्ग संभाग के ख्याति प्राप्त कवियों ने अपनी प्रस्तुति दी। इनमें डॉ. संजय दानी दुर्ग ने युवाओं के पाश्चात्य सभ्यता की ओर बढ़ते कदम पर व्यंग किया तो , कैलाश साहू कुंवारा बम्हनी,ने प्रेम की प्रतिमूर्ति मां जगत जननी को अपनी कविता समर्पित किया गजपति राम साहू कोड़ेवा सिकोसा जी ने छत्तीशगढ़ के देवार गीत में आमा अमली के बिहाव ,और हास्य व्यंग से लोगो का दिल जीत लिया, योगेश छत्तीसगढ़िया अर्जुनी, अपनी रचनाओं में हास्य व्यंग से दर्शक दीर्घा को सराबोर कर दिया, शिवा देशमुख भेड़ी जी ने समाज में फैले कुरीतियों पर प्रहार करते हुए गीत प्रस्तुत ,किया प्यारे लाल देशमुख निकुम ने हास्य व्यंग गीतों से शमा बांधा वही, दिनेश्वर चंद्राकर विनायकपुर एवं चंद्रिका प्रसाद देशमुख जंजगिरी ने वीर रस की कविताओं से समाज को संदेश देते हुए कविताओं से कवि सम्मेलन को गति प्रदान की।

दुर्गा उत्सव समिति ने सभी अतिथि कवियों सहित भवतारिणी मानस परिवार प्रमुख श्री चंद्रिका देवदास, पूजा मानस परिवार प्रमुख श्री कोमल सिंह हिरवानी , हीरामन देशमुख , आनंद देशमुख सहित सभी सहयोगी साथियों का आभार व्यक्त किया।






