पाटन। मोतीपुर में चक्का जाम कर रहे लोगों ने अचानक शाम को हाईवा एवं पुलिस बल पर पथराव शुरू कर दिया जिससे की पुलिस ने भी भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। इसके बाद भीड़ तितर-बितर हुई । जिसके बाद हाईवा को घटनास्थल से ले जाया गया । खबर लिखे जाने तक अभी भी गांव में काफी आक्रोश का माहौल है। तनाव अभी भी दिख रहा है । घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल और बुलाए गए ।पुलिस अभी भी गलियों में घूम घूम कर लोगों को शांति से रहने की अपील कर रही है ।अचानक हुए इस पत्थरबाजी से पुलिस भी अनभिज्ञ थे। जिसके कारण एक दो पुलिसवालों को भी हल्की चोट आने की खबर है ।वही घटना में जब पथराव उस समय मौके पर एसडीएम विपुल कुमार गुप्ता , नायब तहसीलदार आलोक वर्मा सहित पुलिस के आला अधिकारी मौजूद थे। अभी भी भारी संख्या में पुलिस बल मोतीपुर में डटे है।







