मोतीपुर सड़क दुर्घटना अपडेट: गंभीर हालत में दोनो युवक को मेडिकल कालेज रायपुर रेफर किया, घायल युवाओं की हुई पहचान, यहां के रहने वाले है युवक


पाटन।।मोतीपुर और सांकरा के मध्य सड़क दुर्घटना में घायल दोनो युवक को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है। इससे पहले  दोनो का झिट सरकारी अस्पताल में प्राथमिक इलाज किया गया गया। बता दे की इस घटना में कुलदीप चक्रधारी 18वर्ष ग्राम भोथली ओर  उत्तम चक्रधारी 21 वर्ष ग्राम अम्लेश्वर घायल हुए है। जिसे नायब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह ने अपने वाहन में अस्पताल ले गया। समय पर इलाज मिलने से दोनो युवकों की जान बच गई।