मोटर सायकल चोरी का फरार आरोपी गिरफ्तार कब्जे से मोटर साइकिल बरामद, थाना बीजापुर की कार्यवाही

नितिन रोकडे

बीजापुर दिनांक 02.12.2021 को प्रार्थी इदरीश खान पिता स्व0 साहब खान साकिन अस्पतालपारा बीजापुर जिला बीजापुर द्वारा मोटर सायकल क्रमांक सी.जी. 05 व्ही 1129 सीडी डिलक्स, प्रार्थी के मकान के सामने आंगन से अस्पतालपारा से चोरी होने की रिपोर्ट पर थाना बीजापुर में अपराध क्रमांक 101/2021 अपराध पंजीबद्ध कर पतासाजी में लिया गया था।

मुखबीरी सूचना के अधार पर आज दिनांक 23.06.2022 को चोरी का मोटर सायकल व आरोपी 01. यालम कामेस पिता यालम रामकिस्टू, उम्र 30 वर्ष, जाति दोरला, साकिन संकनपल्ली थाना मोदकपाल जिला बीजापुर 02. प्रकाष जब्बा पिता स्व0 समैया, उम्र 28 वर्ष, साकिन पुसगुड़ी थाना मोदकपाल जिला बीजापुर को नया बस स्टैण्ड के पास से थाना बीजापुर के बल दारा पेट्रोलिंग पार्टी के साथ घेरा बंदी कर पकड़ा गया, कब्जे से मोटर साइकिल बरामद किया गया l

गिरफ्तार आरोपियों को थाना बीजापुर में वैधानिक कार्यवाही उपरान्त माननीय न्यायालय बीजापुर पेश किया गया है l