मोटर सायकिल ने खड़ी ट्रक को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत एक घायल

कांकेर – चारामा क्षेत्र के ग्राम जैसाकर्रा के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक को मोटर सायकिल चालक ने पीछे से ठोकर मार दी । मोटरसाइकिल में एक ही परिवार के तीन लोग थे सवार । हादसे में बाप बेटी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। वही एक महिला गंभीर रूप से घायल है। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मोटर सायकिल सवार सभी शादी कार्यक्रम में शामिल होने कांकेर से बालोद जा रहे थे। चारामा के जैसा कर्रा में सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई जिसमे दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गई है। वही हादसे में घायल महिला का उपचार अस्पताल में चल रहा है।