पाटन। पाटन नगर के सबसे भीड़ वाला जगह भरर चौक पाटन कालेज रोड को माना जाता है। इस चौक से आजाद चौक तक काफी भीड़ रहता है। इसी भीड़ वाली जगह से एक आटो पार्ट्स दुकान के पास खड़ी बाइक को दिन दहाड़े अज्ञात चोर चोरी कर लिया। बता दे की इस स्थान पर बैंक सहित बड़ी बड़ी दुकानें है इस कारण लोगो का भीड़ इस क्षेत्र में ज्यादा रहती है। पाटन नगर में बाइक चोर सक्रिय हो गए है। पिछले दिनों नगर पंचायत परिसर से बाइक चोरी हो गया था। हालांकि पुलिस ने चोर को पकड़ लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आवेदक सुनील ठाकुर 32 वर्ष
ग्राम लोहरसी में रहता है। खेती किसानी का काम करता है। दिनांक 14.10.2023 को अपने मो.सा.क्रं. CG07-BS-5564 को अपने भतिजा शिवानंद ठाकुर को सर्विसिंग करवाने हेतु दिया था। उसका भतिजा स्वयं हरि ऑटो पार्ट्स आजाद चौक पाटन में सर्विसिंग का काम करता है । आवेदक के वाहन मोटर सायकल को चलाते हुये प्रात: लगभग 09.00 बजे स्वयं लेकर गया था वाहन को सर्विसिंग कर हरि ऑटो पार्ट्स स्टेण्ड में खडा कर दिया था शाम लगभग 5.00 बजे से 6.00 बजे के बीच रखे हुये जगह के पास देखा मोटर सायकल नहीं था आस पास के लोगों से पूछा और पता तलाश किया पता नहीं चला तब घटना के संबंध में उसे भतिजा के द्वारा बताया गया कि कोई अज्ञात व्यक्ति मोटर सायकल को चोरी कर ले गया है । मोटर सायकल हीरो कंपनी ग्लेमर FI क्रं. CG07-BS-5564 नीला रंग का इंजन नंबर JA06EGK9C0256 चेचिस नंबर MBLJAW015K9C02377 कीमती करीबन 50,000 रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है। पाटन पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।






