एमओयू साइन : 13000 करोड़ का होगा निवेश , 12000 नई नौकरियों की उम्मीद ,स्किलटेक : सीएम साय की मौजूदगी में उर्वरक ,फार्मा ,इलेक्ट्रॉनिक सोलर कंपनियों से समझौता

 

 

गैस अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (गेल )राजनांदगांव में गैस पाइपलाइन पर आधारित खाद फैक्ट्री लगाएगा। इसकी लागत 10500 करोड रुपए है। इस परियोजना में राज्य के 3500 लोगों को प्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मिलेगा। मंगलवार को कौशल विकास विभाग और वाणिज्य विभाग व उद्योग विभाग द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ स्केल टेक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु  देव  साय की मौजूदगी माय एमओयू  हुआ । कार्यक्रम में उर्वरक, टेक्सटाइल, फार्मा इलेक्ट्रॉनिक्स और सोलर क्षेत्र की कंपनियों ने प्रदेश में 13690 करोड़ के निवेश प्रस्ताव दिए। इसमें 12000 से अधिक रोजगार के अवसर सृजित  होंगे। कार्यक्रम में औद्योगिक समूह के साथ ऑन द स्पॉट  एमओयू का निवेश आमंत्रण पत्र जारी किए गए।

यह निवेश न केवल औद्योगिक विकास को गति देंगे बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए कौशल आधारित आजीविका के नए द्वार भी खुलेंगे।

सालाना 1.27 मिलियन टन यूरिया उत्पादन

गेल  के प्रस्तावित गैस आधारित उर्वरक संयंत्र के पहले चरण में 10500 करोड रुपए का निवेश होगा । सालाना 1.27 मिलियन टन यूरिया का उत्पादन होगा। यह परियोजना छत्तीसगढ़ देश को डाउनस्ट्रीम पेट्रोकेमिकल और उर्वरक मानचित्र पर सशक्त रूप से स्थापित करेगी। इस इस  गेल की मुंबई -नागपुर -झारसुगुड़ा प्राकृतिक गैस पाइपलाइन के साथ जोड़ा गया है। राजनांदगांव के विजयतला क्षेत्र में परियोजना के लिए 400 एकड़ से अधिक जमीन प्रस्तावित है । वही 100 करोड़ एकड़ अतिरिक्त जमीन टाउनशिप के लिए आरक्षित की गईहै । परियोजना के संचालन से रोजगार की प्रत्यक्ष अवसर सृजित होंगे। इसके साथ ही संचालक तकनीकी सेवाओं लॉजिस्टिक मेंटेनेंस और संबद्ध क्षेत्रों में कुशल मानव संसाधन की मांग की बढ़ेगी ।

क्यों खास है यह निवेश मॉडल

उद्योगों को सीधे कौशल विकास से जोड़ा गया  ।स्थानीय युवाओं को मिलेगा स्थाई रोजगार ।

स्थानीय युवाओं को मिलेगा स्थाई रोजगार ।

राज्य में तेजी से उभरते सनराइज सेक्टर को बढ़ावा ।

क्षेत्रीय संतुलन के साथ औद्योगिक विस्तार ।

26 जिलों में आए 7.83 लाख करोड़ के निवेश

स्किल टेक में परिधान ,वस्त्र ,फार्मास्यूटिकल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग ,सोलर पैनल निर्माण तथा अन्य  औद्योगिक क्षेत्र में भी निवेशकों की दिलचस्पी दिखाई। पिछले 1 वर्ष में 26 जिलों में 200 से अधिक परियोजनाओं के माध्यम से 7.83 लाख करोड रुपए के निवेश प्रस्तावित मिले हैं । इनमें लगभग 50% परियोजनाएं कार्यान्वन के स्तर पर हैं इनमें से भी 58% राज्य द्वारा चिन्हित प्राथमिक क्षेत्र से संबंधित है।

निवेशकों के विश्वास को परिणाम में बदल रहे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ विकास मॉडल निवेश रोजगार और कौशल को आपस में जोड़ने पर आधारित है। छत्तीसगढ़ स्किल टेक जैसे मंचों के माध्यम से हम निवेशकों के विश्वास को जमीनी स्तर पर परिणाम में बदल रहे हैं ताकि राज्य में कुशल रोजगार के अवसर सृजित हो इसके पीछे स्पष्ट नीतियों और प्रभावी क्रियान्वयन क्षमता हमारी ताकत है ।

स्किल टेक 2025 मुख्य उपलब्धियां

निवेश प्रस्ताव : 13690 करोड़ 

संभावित रोजगार : 12000

सबसे बड़ा निवेश गेल : 10500 करोड़

प्रमुख सेक्टर  : उर्वरक, टेक्सटाइल, फार्मा इलेक्ट्रॉनिक सोलर।

जेल उर्वरक परियोजना : एक नजर

स्थान  :           बीजेतला,राजनांदगांव

उत्पादन क्षमता :   1.27 मिलियन मेट्रिक टन /वर्ष  यूरिया

भूमि   :           400 एकड़ (प्लांट)+ 100 एकड़ (टाउनशिप)

रोजगार    :     3500 प्रत्यक्ष

गैस आपूर्ति। :    एमएनजे प्राकृतिक गैस पाइपलाइन